scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलभारतीय पुरुष और महिला टीम को प्रत्येक जीत पर वार्षिक नकद प्रोत्साहन राशि देगा हॉकी इंडिया

भारतीय पुरुष और महिला टीम को प्रत्येक जीत पर वार्षिक नकद प्रोत्साहन राशि देगा हॉकी इंडिया

Text Size:

भुवनेश्वर, छह नवंबर (भाषा) हॉकी इंडिया ने रविवार को अपनी नई नीति की घोषणा की जिसके तहत पुरुष और महिला दोनों टीम के सदस्यों और सहयोगी स्टाफ को वार्षिक नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस नीति के अनुसार हॉकी इंडिया पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रत्येक जीत पर वार्षिक 50 हजार रुपए और सहयोगी स्टाफ को 25 हजार रुपए देगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है की इस घोषणा से भारतीय टीमों का मनोबल बढ़ेगा क्योंकि अभी वे विश्वकप और एशियाई खेलों की तैयारी कर रही हैं। जबकि कोर ग्रुप का प्रत्येक खिलाड़ी नौकरी कर रहा है, इस तरह के प्रोत्साहन से अधिक युवा हॉकी की तरफ आकर्षित होंगे।’’

हॉकी इंडिया ने इसके साथ ही दसवें सुल्तान जोहोर कप में खिताब जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments