scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलहरियाणा स्टीलर्स ने सत्र की पहली जीत दर्ज की

हरियाणा स्टीलर्स ने सत्र की पहली जीत दर्ज की

Text Size:

बेंगलुरु, नौ दिसंबर (भाषा) हरियाणा स्टीलर्स ने आखिरकार लय हासिल करके शनिवार को यहां बेंगलुरु बुल्स को 38-32 से हराया, जो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के वर्तमान सत्र में उसकी पहली जीत है।

हरियाणा स्टीलर्स की इस जीत के नायक विनय (आठ अंक) और सिद्धार्थ देसाई (सात अंक) रहे।

बेंगलुरु बुल्स की यह इस सत्र में लगातार चौथी हार है। बेंगलुरु की टीम ने शुरू में अच्छा खेल दिखाया और एक समय वह 5-0 से आगे थी। इसके बाद विनय ने स्टीलर्स को वापसी दिलाई। स्टीलर्स ने बुल्स को पहली बार ऑल आउट कर दिया और 12-6 से बढ़त ले ली।

स्टीलर्स ने इसके बाद भी अपना अच्छा खेल जारी रखा और मध्यांतर तक वह 26-13 से आगे था। बुल्स ने इसके बाद पहला ऑल आउट किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments