हांगझोउ (चीन), 16 सितंबर (भाषा) हांगझोउ एशियाई खेल गांव का शनिवार को यहां उद्घाटन किया गया जहां एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के कार्यवाहक महानिदेशक विनोद कुमार तिवारी ने इसे ‘सुंदर और उत्कृष्ट’ बताया।
सरकार से जुड़े नेताओं और हांगझोउ एशियाई खेल आयोजन समिति के अधिकारियों के सामने तिवारी ने कहा कि वह आठ साल से हांगझोउ का दौरा कर रहे हैं और इस बड़े आयोजन के 19वें सत्र की योजनाओं और तैयारियों से हमेशा प्रभावित रहे हैं।
उन्होंने इसकी ‘इनोवेटिव’ अवधारणा की प्रशंसा की, जिसमें तीन समुदायों (खिलाड़ियों का गांव, मीडिया गांव और तकनीकी अधिकारियों का गांव) के 20,000 लोगों के रहने की सुविधा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ ‘ 23 सितंबर को 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से ठीक एक सप्ताह पहले, मैं देख सकता हूं कि आपके सभी सपने हकीकत बन गए हैं । हम यहां वास्तव में शानदार एशियाई खेल गांव में एक साथ खड़े हैं।’’
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
