scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलआईसीसी की आचार संहिता तोड़ने पर गुरबाज को फटकार

आईसीसी की आचार संहिता तोड़ने पर गुरबाज को फटकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ( भाषा ) अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिये फटकार लगाई गई है ।

गुरबाज ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 2 का उल्लंघन किया जो क्रिकेट उपकरण, जर्सी, मैदानी उपकरण या फिटिंग्स को नुकसान पहुंचाने के संबंध में है ।

इसके साथ ही गुरबाज के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया क्योंकि यह 24 महीने में उनका पहला अपराध है ।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर की है जब गुरबाज ने आउट होने के बाद अपना बल्ला सीमा रेखा और एक कुर्सी पर दे मारा था ।

गुरबाज ने अपना अपराध और आईसीसी एलीट पेनल के मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली तो औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।

अफगानिस्तान ने उस मैच में इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments