चेन्नई, 21 दिसंबर ( भाषा ) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने हमवतन अर्जुन एरिगेसी को टाइब्रेकर में हराकर चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज खिताब जीत लिया ।
चेन्नई के ग्रैंडमास्टर गुकेश ने आखिरी दौर में ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा से ड्रॉ खेला । उनके और एरिगेसी के सात दौर में 4 . 5 अंक रहे । एरिगेसी ने आखिरी दौर में हंगरी के सनन जुगिरोव को हराया । टाइब्रेकर में गुकेश ने बाजी मारी ।
हरिकृष्णा तीसरे स्थान पर रहे ।
इस जीत के बाद गुकेश फिडे सर्किट तालिका में बढत बनाये हुए हैं और अगले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने की उनकी संभावना बढ गई है । फिडे सर्किट उजबेकिस्तान के समरकंद में 25 से 31 दिसंबर तक होने वाली विश्व रैपिड चैम्पियनशिप के साथ खत्म होगा ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
