scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलगुकेश ने वार्मरडैम को हराया, संयुक्त बढ़त पर पहुंचे

गुकेश ने वार्मरडैम को हराया, संयुक्त बढ़त पर पहुंचे

Text Size:

विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड) 21 जनवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की, जिससे वह संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए।

इस जीत से गुकेश ने संभावित सात में से 4.5 अंक हासिल कर लिए हैं और अब वह उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव और नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी विदित गुजराती ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस जीत से गुजराती के चार अंक हो गए हैं और वह हमवतन आर प्रज्ञाननंदा और अलीरेजा के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, लेकिन गिरी को अब्दुसत्तारोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments