कोलकाता, 29 अप्रैल ( भाषा ) गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
मौसम विभाग ने हालांकि बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है और काले बादलों के कारण फ्लड लाइट खोल दिये गए हैं ।
टॉस के बाद तुरंत बूंदाबांदी होने लगी जिससे कवर बिछा दिये गए हैं ।
गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि केकेआर ने चोटिल सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को और उमेश यादव की जगह हर्षित राणा को शामिल किया है ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.