scorecardresearch
Thursday, 29 October, 2026
होमखेलन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे से पहले गिल ने किया नेट अभ्यास

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे से पहले गिल ने किया नेट अभ्यास

Text Size:

आकलैंड, 29 अक्टूबर (भाषा) भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया ।

गिल ने अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस पर नजर रहने वाला यंत्र ‘टेम्पल’ अपने माथे पर पहना हुआ था । विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुज और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं ।

वनडे श्रृंखला में भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आयेंगे ।

गिल अपने करीबी दोस्त और टी20 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बात करते नजर आये । अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंद में 113 रन बनाये थे । भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से आगे है ।

ग्रोइन की चोट से उबर चुके ईशान किशन और राहुल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया । भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से भी बात की ।

वनडे श्रृंखला के बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी गिल कप्तान होंगे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments