scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलजर्मनी, दक्षिण कोरिया विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

जर्मनी, दक्षिण कोरिया विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 जनवरी ( भाषा ) दक्षिण कोरिया ने 2016 ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में हराकर एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि जर्मनी ने भी फ्रांस को 5 . 1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई ।

पूल बी में तीसरे स्थान पर रही दक्षिण कोरिया ने क्रॉसओवर मैच में पेनल्टी शूटआउट 3 . 2 से जीता जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 5 . 5 से बराबर था ।

कोरिया के लिये अनुभवी स्ट्राइकर जांग जोंगयुन ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये ।

कप्तान ली नाम योंग ने 56वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । वहीं किम सुंगयुन ने 18वें और जियोंग जूनवू ने 20वें मिनट में गोल किया ।

अर्जेंटीना के लिये निकोलस कीनन ( 21वां और 47वां मिनट ) और निकोलस डेल्ला टोरे (24वां और 41वां मिनट ) ने दो दो गोल किये जबकि मेइसो केसेला ने आठवें मिनट में गोल दागा ।

क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया एकमात्र एशियाई देश है जिसका सामना पूल सी की शीर्ष टीम नीदरलैंड से होगा ।

अर्जेंटीना का सामना नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में चिली से होगा ।

इससे पहले जर्मनी ने फ्रांस को 5 . 1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । जर्मनी के लिये मार्को एम ने 15वें मिनट में पहला गोल किया । निकलस वेलेन ने 19वें, मैट्स ग्रामबुध ने 23वें और मौरित्ज टी ने 25वें मिनट में गोल दागे । गोंजालो पेलाट ने 60वें मिनट में गोल किया । फ्रांस के लिये एकमात्र गोल फ्रांकोइस गोयेत ने 57वें मिनट में किया ।

जर्मनी का सामना पूल डी की शीर्ष टीम इंग्लैंड से बुधवार को होगा ।

फ्रांस अब नौवें से 16वें स्थान के क्वासीफिकेशन मैच में वेल्स से खेलेगा ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments