scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलऑगर अलीसिमे को हराकर फ्रिट्ज सेमीफाइनल में, जोकोविच से होगा सामना

ऑगर अलीसिमे को हराकर फ्रिट्ज सेमीफाइनल में, जोकोविच से होगा सामना

Text Size:

तुरिन, 18 नवंबर (भाषा)  टेलर फ्रिट्ज ने  एटीपी फाइनल्स में फेलिक्स ऑगर अलीसिमे को करीबी मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

अमेरिका के इस खिलाड़ी के सामने सत्र के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच की चुनौती होगी।

फ्रिट्ज ने कनाडा के खिलाड़ी को 7-6, 6-7, 6-2 से हराया। शुरूआती दोनों सेट में कांटे का मुकाबला रहा लेकिन फ्रिट्ज ने तीसरे सेट में अपने दबदबे वाले खेल से ऑगर अलीसिमे को पछाड़ दिया।

सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके कैस्पर रुड को हालांकि दिग्गज राफेल नडाल से 5-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। नडाल अपने शुरूआती दोंनों मुकाबले हराने के बाद पहले ही अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गये थे।

एपी आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments