scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलफ्रांकी बुआम के दो गोल की बदौलत शिलांग लाजोंग आईएफएल तालिका में शीर्ष पर

फ्रांकी बुआम के दो गोल की बदौलत शिलांग लाजोंग आईएफएल तालिका में शीर्ष पर

Text Size:

आइजोल, 19 मार्च (भाषा) शिलांग लाजोंग एफसी ने गुरुवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में फ्रांकी बुआम के दो गोल की मदद से चानमारी एफसी को 2-1 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

शिलांग लाजोंग के अब चार मैच में सात अंक हो गए हैं और वह गोल अंतर के आधार पर राजस्थान यूनाइटेड से आगे है। वहीं चानमारी उतने ही मैचों में पांच अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

चानमारी ने मैच की शुरुआत में ही क्रिस्टो कामेई (16वें मिनट) के गोल से बढ़त बना ली थी। लेकिन बुआम (45+2वें मिनट में पेनल्टी से, 90+5वें मिनट) ने दोनों हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके मेहमान टीम को जीत दिला दी।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments