scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलएफआईएच हॉकी क्वालीफायर : इटली ने शूटआउट में चिली को हराया

एफआईएच हॉकी क्वालीफायर : इटली ने शूटआउट में चिली को हराया

Text Size:

रांची, 18 जनवरी ( भाषा ) इटली ने एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में बृहस्पतिवार को चिली को शूटआउट में 2 . 1 से हराकर पांचवें . छठे स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में जगह बनाई ।

पांचवें से आठवें स्थान के इस क्लासीफिकेशन मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 2 . 2 से बराबर था । चिली के लिये 13वें मिनट में फ्रांसिस्का टाला ने फील्ड गोल किया ।

इटली ने सात मिनट बाद अंतोनेला ब्रूनी के गोल पर बराबरी की । इतालवी टीम ने 24वें मिनट में फेडरिका कार्टा के गोल पर बढत बना ली । आखिरी सीटी बजने से सात मिनट पहले चिली के लिये पाउला वालदिविया ने बराबरी का गोल दागा ।

शूटआउट में इटली के लिये मारिया इनाउदी और कार्टा ने गोल किये जबकि चिली के लिये डोमेनिका अनानियास ने गोल दागा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments