scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलएटीके मोहन बागान के खिलाफ पहली जीत के साथ एफसी गोवा तीसरे स्थान पर पहुंचा

एटीके मोहन बागान के खिलाफ पहली जीत के साथ एफसी गोवा तीसरे स्थान पर पहुंचा

Text Size:

मडगांव, 20 नवंबर (भाषा) पिछले चार मैच में एटीके मोहन बागान के खिलाफ तीन हार और एक ड्रॉ के बाद एफसी गोवा ने अंतत: रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग में इस टीम के खिलाफ 3-0 से पहली जीत दर्ज की।

एफसी गोवा की ओर से एबानभा दोहलिंग, मोहम्मद फारेस आरनोट और नोह वेल सदाउई ने गोल दागे।

इस जीत से एफसी गोवा की टीम आईएसएल तालिका में सातवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम दूसरे स्थान पर चल रहे मुंबई सिटी एफसी से तीन अंक पीछे है जबकि एफसी गोवा ने एक मैच कम खेला है।

एटीके मोहन बागान इस हार के बाद एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर खिसक गई। टीम के चेन्नईयिन एफसी के समान अंक हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments