scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलईस्पोर्ट्स: चरणजोत सिंह और करमन टिक्का हारे

ईस्पोर्ट्स: चरणजोत सिंह और करमन टिक्का हारे

Text Size:

हांगझोउ, 24 सितंबर (भाषा) भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चरणजोत सिंह और करमन सिंह टिक्का रविवार को यहां ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता के एफसी ऑनलाइन-4 गेम में कड़े मुकाबले में हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गए।

चरणजोत सिंह अपने शुरुआती गेम में चीन के लियू जियाचेंग से 0-2 से हार गए लेकिन उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर शानदार वापसी की।

उन्होंने लॉसर्स ब्रैकेट राउंड 1, 2 और 3 में क्रमशः फिलीपींस के एरिस्टोरेनास जोरेल को 2-0 से, बहरीन के अलरोवाइही आरकेएम को 2-1 से और कजाकिस्तान के येसेंटायेव ओलझास को 2-0 से हराया।

हालांकि वह अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाए और लॉसर्स ब्रैकेट राउंड 4 में चीन के लियू जियाचेंग के खिलाफ 0-2 से हार के बाद उनका अभियान समाप्त हो गया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त करमन सिंह अपने शुरुआती मैच में बहरीन के फकीही अब्दुलअजीज अब्दुल्लातिफ से 1-2 से हार गए। उन्होंने लॉसर्स ब्रैकेट राउंड 1 में फलस्तीन के किसवानी अब्देलरहमान को 2-1 से हराया, लेकिन राउंड 2 में कुवैत के अल्दाफिरी मेशारी से 1-2 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments