scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलटेनिस बॉल विश्वकप के ब्रांड दूत बने ड्वेन ब्रावो

टेनिस बॉल विश्वकप के ब्रांड दूत बने ड्वेन ब्रावो

Text Size:

मुंबई, 18 नवंबर (भाषा) वेस्टइंडीज और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को 18 से 25 दिसंबर के बीच ठाणे में होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट विश्वकप 10 पीएल का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है।

ब्रावो दुबई में सात दिसंबर को एक भव्य समारोह में टूर्नामेंट की ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण करेंगे।

टेनिस बॉल विश्वकप के पहले दो टूर्नामेंट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ब्रांड दूत थे।

इस वर्ष प्रतियोगिता में भारत, मध्य पूर्व और श्रीलंका की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट आठ दिन तक चलेगा जिसमें कुल 51 मैच खेले जाएंगे।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments