scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलदिव्यांशी ने अंडर-15 में कांस्य और लड़कों की अंडर-19 टीम ने रजत पदक जीता

दिव्यांशी ने अंडर-15 में कांस्य और लड़कों की अंडर-19 टीम ने रजत पदक जीता

Text Size:

क्लूज नापोका (रोमानिया), 30 नवंबर (भाषा) उभरती हुई भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी दिव्यांशी भौमिक ने रविवार को यहां चल रही आईटीटीएफ विश्व युवा चैंपियनशिप 2025 में अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

सेमीफाइनल में 15 वर्षीय दिव्यांशी को चीन की झू क़िहुई से 1-4 (12-10, 10-12, 6-11, 4-11, 8-11) से हार का मुंह देखकर कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

इस साल के शुरू में दिव्यांशी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए अंडर-15 बालिका एकल खिताब जीता था जिससे वह 36 वर्षों में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं।

भारत ने अलग-अलग वर्गों में मजबूत टीम प्रदर्शन के साथ अपने पदक तालिका में और इजाफा किया।

अंडर-15 लड़कियों की टीम (दिव्यांशी, अनन्या मुरलीधरन, अंकोलिका चक्रवर्ती और नैशा रेवस्कर) ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-19 लड़कों की टीम स्पर्धा में अंकुर भट्टाचार्य, अभिनंध प्रदीवाधी, पुनीत बिस्वास और प्रियनुज भट्टाचार्य की चौकड़ी ने ऐतिहासिक रजत पदक जीता जो इस वर्ग में भारत का पहला पोडियम स्थान है।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments