scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलदीक्षा, गंडास ने कट हासिल किया

दीक्षा, गंडास ने कट हासिल किया

Text Size:

गेलगॉर्म (उत्तरी आयरलैंड), 20 अगस्त (भाषा) दीक्षा डागर ने रविवार को यहां तीसरे दौर में पार 72 का स्कोर बनाया जिससे वह आईएसपीएस हांडा विश्व आमंत्रण टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर चल रही हैं।

दीक्षा ने तीसरे दौर के बाद दूसरा कट हासिल किया जिसे चार ओवर पर तय किया गया था। उन्होंने दो बर्डी लगाई लेकिन दो बोगी भी कर गईं जिससे तीसरे दौर में उनका स्कोर ईवन पार रहा। अंतिम दौर में अब 38 खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

पुरुष वर्ग में मनु गंडास 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर चल रहे हैं। इस भारतीय खिलाड़ी ने चार बर्डी और चार बोगी की। उन्होंने भी तीसरे दौर के बाद कट हासिल किया जो दो ओवर पर तय किया गया था।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments