scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलदीक्षा संयुक्त 36वें स्थान पर रही, लेकिन यूरोपीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में बरकरार

दीक्षा संयुक्त 36वें स्थान पर रही, लेकिन यूरोपीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में बरकरार

Text Size:

लंदन, 18 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा ने अरामको सीरीज लंदन के अंतिम दौर में इवन पार 73 का कार्ड खेला और वह आखिर में संयुक्त 36वें स्थान पर रही।

दीक्षा ने पहले दौर में 78 और फिर दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला था । इस तरह से उनका कुल स्कोर छह ओवर रहा ।

संयुक्त 36वें स्थान पर रहने से उन्हें महिला यूरोपीय टूर में रेस टू कोस्टा डेल सोल ऑर्डर ऑफ मेरिट रैंकिंग में पांचवां स्थान बरकरार रखने में मदद मिली।

दीक्षा ने दो बोगी और एक डबल बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाईं।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments