scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलदीक्षा महिला एसए ओपन में संयुक्त 26वें स्थान पर

दीक्षा महिला एसए ओपन में संयुक्त 26वें स्थान पर

Text Size:

केपटाउन, 26 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर तीसरे दौर में एक बर्डी और चार बोगी के बाद इनवेस्टेक एसए महिला ओपन टूर्नामेंट में संयुक्त 26वें स्थान पर खिसक गईं।

दीक्षा ने तीसरे दौर में तीन ओवर का स्कोर बनाया। इस लेडीज यूरोपीय टूर प्रतियोगिता में अब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है।

भारत की प्रणवी उर्स (74) और अवनि प्रशांत (75) ओवर पार के स्कोर के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रही। प्रणवी संयुक्त 43वें से संयुक्त 35वें जबकि अवनि संयुक्त 53वें से संयुक्त 47वें स्थान पर हैं।

तीन अन्य भारतीय त्वेसा मलिक, वाणी कपूर और हिताशी बक्शी कट हासिल करने में नाकाम रहीं।

स्लोवेनिया की पिया बाब्निक (74) और इंग्लैंड की एस्मे हैमिल्टन कुल 13 अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments