scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलदीक्षा डागर स्पेन में 41वें स्थान पर रही

दीक्षा डागर स्पेन में 41वें स्थान पर रही

Text Size:

बेहनाविस (स्पेन), 29 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने डालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दिन एक ओवर 74 का कार्ड खेला लेकिन वह लेडीज यूरोपीय टूर में अगले सत्र के लिए अपना टिकट पक्का करने में सफल रही।

दीक्षा ने इस तरह से लगातार पांचवें वर्ष लेडीज जी यूरोपीय टूर में जगह बनाई। वह इस टूर में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय है। दीक्षा डालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना में संयुक्त 41वें स्थान पर रही।

वाणी कपूर ने भी एक ओवर 74 का कार्ड खेला और वह भी संयुक्त 41वें स्थान पर रही। एक अन्य भारतीय अमनदीप द्राल ने संयुक्त 45वां स्थान हासिल किया।

लेडीज यूरोपीय टूर के आर्डर ऑफ मेरिट में दीक्षा 54वें जबकि वाणी कपूर 63वें और अमनदीप 66वें स्थान पर रही। अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक 116वें और अदिति अशोक 100वें स्थान पर रही। अदिति ने इस टूर में केवल सात प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments