scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलदीक्षा को लेडीज यूरोपीय टूर पर अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

दीक्षा को लेडीज यूरोपीय टूर पर अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

Text Size:

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड), 19 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज यूरोपियन टूर के ऑर्डर ऑफ मेरिट ( रेस टू कोस्टा डेल सो) में अब तक के अपने दमदार प्रदर्शन से शीर्ष स्थान  पर पहुंचने के लिए शानदार स्थिति में है।

  दीक्षा ने इस सत्र में एलईटी पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रविवार को वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन से संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं। यह मौजूदा सत्र में सातवीं बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही।

इस 22 साल की भारतीय को शीर्ष पर पहुंचने के लिए आगामी मुकाबलों में अपनी लय जारी रखनी होगी, जिसमें हीरो महिला इंडियन ओपन भी शामिल है।

इस सप्ताह खेल से विश्राम लेने वाली दीक्षा ने कहा, ‘‘ मैं बहुत आश्वस्त हूं और अच्छा खेल रही हूं।’’

इस सत्र में 22 प्रतियोगिताओं में दीक्षा ने एक में जीत दर्ज की है और छह में शीर्ष 10 में रही।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments