scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलदेसवाल चमके, जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हराया

देसवाल चमके, जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को हराया

Text Size:

पुणे, सात नवंबर (भाषा) रेडर अर्जुन देसवाल के शानदार प्रदर्शन से जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा को 42-39 से हरा दिया।

देसवाल ने 15 रेड अंक बनाए। अंकुश ने पांच टैकल अंक जुटाकर उनका अच्छा साथ निभाया जिससे जयपुर की टीम कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही।

पिंक पैंथर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही यू मुंबा को ऑल आउट करके 9-1 की बढ़त बनाई।

यू मुंबा की टीम वापसी करते हुए स्कोर 17-17 से बराबर करने में सफल रही।

पिंक पैंथर्स ने हालांकि अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments