scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलडेजर्ट वाइपर्स ने सुपर ओवर में गल्फ जायंट्स को हराया

डेजर्ट वाइपर्स ने सुपर ओवर में गल्फ जायंट्स को हराया

Text Size:

दुबई, नौ दिसंबर (भाषा) सैम करेन और डैन लॉरेंस के शानदार प्रदर्शन से स्कोर बराबर करने के बाद डेजर्ट वाइपर्स ने आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर ओवर में गल्फ जायंट्स को हरा दिया।

जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे। वाइपर्स ने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद नौ विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक खींच दिया।

सुपर ओवर में वाइपर्स ने 13 रन बनाए। नसीम शाह ने जायंट्स को सिर्फ नौ रन पर रोककर वाइपर्स को महत्वपूर्ण अंक दिलाए। वाइपर्स ने अपने पिछले पांच मैचों में से प्रत्येक में जायंट्स को हराया है।

इससे पहले करेन (36 गेंदों पर 44 रन) और डैन लॉरेंस (31 गेंदों पर 56 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वाइपर्स ने स्कोर बराबर कर दिया। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने जायंट्स के लिए चार विकेट लिए।

गल्फ जायंट्स ने आक्रामक शुरुआत की। उसकी तरफ से पथुम निसांका (29 गेंदों पर 56 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (31 गेंदों पर 41 रन) ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 73 रन जोड़े।

उनके अलावा जेम्स विंस ने 22 गेंदों पर 25 रन और उमरजई ने 13 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments