scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलसोनम मासकर को पदार्पण करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में रजत, सिमरनप्रीत पांचवें स्थान पर

सोनम मासकर को पदार्पण करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में रजत, सिमरनप्रीत पांचवें स्थान पर

Text Size:

काहिरा, 29 जनवरी ( भाषा ) सोनम मासकर ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पदार्पण करते हुए सोमवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया ।

सोनम ने आठ महिलाओं के फाइनल में 252 . 1 स्कोर किया । वह जर्मनी की अन्ना जांस्सेन से 0 . 9 अंक पीछे रही । पोलैंड की अनेता स्टानकीविच को कांस्य पदक मिला ।

सोनम ने 633 . 1 और नैंसी ने 632 . 7 के स्कोर के साथ पांचवां और चौथा स्थान लेकर फाइनल में प्रवेश किया था ।

इससे पहले दिव्यांश सिंह पंवार ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ।

एक अन्य स्पर्धा में पदार्पण कर रही सिमरनप्रीत कौर बरार महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं।

पहली बार इस स्तर पर व्यक्तिगत स्पर्धा में हिस्सा ले रही सिमरनप्रीत क्वालीफिकेशन में 586 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं थी।

सिमरनप्रीत ने क्वालीफाइंग में जर्मनी की गत विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैंप और पूर्व ओलंपिक चैंपियन यूनान की अन्ना कोराकाकी जैसी निशानेबाजों को पछाड़ा।

स्पर्धा में हिस्सा ले रही दो अन्य भारतीय रिदम सांगवान और मनु भाकर 582 और 580 अंक के साथ क्रमश: नौवें और 14वें स्थान पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

डोरीन और अन्ना ने फाइनल में क्रमश: 39 और 37 अंक के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीता। हंगरी की वेरोनिका ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारत सत्र के शुरुआती विश्व कप में तीन दिन की स्पर्धाओं के बाद दो स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments