अमरावती, 23 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का पुरुष युगल खिताब जीतने के लिए सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को बधाई दी।
कोनासीमा जिले के अमलापुरम शहर के रहने वाले सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के येओसु के जिन्नाम स्टेडियम में फाइनल में फजार अल्फियान और रियान आरदियांतो की जोड़ी को हराया।
राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि सात्विक और चिराग भविष्य के टूर्नामेंट में भी विजयी लय जारी रखेंगे।
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
