scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलनौकाचालक बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के फाइनल में

नौकाचालक बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, 22 सितंबर (भाषा) भारत के बलराज पंवार ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की नौकायन स्पर्धा में पुरुष एकल स्कल्स के फाइनल ए के लिए क्वालीफाई किया।

चौबीस वर्षीय पंवार सेमीफाइनल एफ ए/बी2 में 7:22:22 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से उन्होंने पदक की दौड़ में जगह बनाई।

नौकायन में कई फाइनल्स होते हैं लेकिन फाइनल ए में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी पदक हासिल करते हैं।

भारत की पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम, पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स श्रेणी, पुरुष डबल स्कल्स, कॉक्स्ड आठ, कॉक्सलेस पेयर्स, पुरुष कॉक्सलेस चार और महिला कॉक्सलेस चार और कॉक्स्ड आठ सभी ने रोइंग स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बना ली है।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments