scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलअंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगी बिहार सरकार

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगी बिहार सरकार

Text Size:

पटना, नौ फरवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक लाने वाले राज्य के खिलाड़ियों को ‘‘बिहार प्रशासनिक सेवा’’ एवं ‘‘बिहार पुलिस सेवा‘‘ में ग्रेड ‘‘वन’’ की नौकरी दी जाएगी।

पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर में 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम) का उद्घाटन करते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेकर पदक जीतने वाले और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगी।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी राज्य सरकार पदक विजेताओं को ग्रुप सी की नौकरी दे रही थी। अब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में ग्रेड ‘‘वन’’ की नौकरी प्रदान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजगीर में एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम और खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही है। सरकार राजगीर परियोजना के लिए 740 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुकी है।

भाषा अनवर अमित मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments