चेन्नई, नौ अक्टूबर (भाषा) एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर होने वाले मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच बिग बैश लीग के पहले मैच के टिकटों की बिक्री शनिवार से शुरू होगी ।
बीबीएल का इस सत्र का पहला मैच 12 दिसंबर को यहां खेला जायेगा । पहली बार लीग का मैच आस्ट्रेलिया से बाहर हो रहा है ।
तमिलनाडु क्रिकेट संघ की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस मैच के लिये न्यूनतम टिकट 1500 रूपये का है जबकि 2000, 2500, 3500 और 6000 की श्रेणी के भी टिकट हैं ।
टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट डिस्ट्रिक्ट डॉट इन पर उपलब्ध होंगे ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.