scorecardresearch
Friday, 9 October, 2026
होमरिपोर्टयूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर 85 हुई: योगी

यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर 85 हुई: योगी

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की तस्वीर साझा की. बोले- एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से ज्यादा हुईं.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए बदलावों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2017 में 36 थी, जो अब बढ़कर 85 हो गई है. वहीं, एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से ज्यादा हो गई हैं.

योगी ने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. इससे युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई के अवसर बढ़े हैं और लोगों को अपने घर के पास बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्रदेश के 10 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं. इससे गंभीर बीमारियों के इलाज पर होने वाले भारी खर्च की चिंता कम करने में मदद मिली है.

share & View comments