scorecardresearch
Friday, 9 October, 2026
होमरिपोर्टयूपी में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली और होली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

यूपी में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली और होली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

योगी कैबिनेट ने योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. वित्त वर्ष 2026-27 में दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल पर 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार. लाभ के लिए आधार से जुड़ा बैंक खाता और आधार प्रमाणीकरण जरूरी.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली और होली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने की योजना जारी रखने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिलेंगे. पहला अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच दिवाली पर और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच होली पर दिया जाएगा. इस योजना पर सरकार 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना और आधार प्रमाणीकरण पूरा होना जरूरी है. सरकार के मुताबिक, इस योजना से गरीब परिवारों में स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं व बच्चों को पारंपरिक ईंधन के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी.

share & View comments