scorecardresearch
Friday, 9 October, 2026
होमरिपोर्टउत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे साइंस और इनोवेशन सेंटर, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे साइंस और इनोवेशन सेंटर, CM धामी ने किया ऐलान

बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव के दौरान धामी ने AI से लैस STEM लैब और हर विकासखंड में ‘लैब ऑन व्हील्स’ शुरू करने की घोषणा की. विज्ञान महोत्सव और शोध के लिए 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया.

Text Size:

बागेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांचवें सीमांत पर्वतीय जिला बाल विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया.

धामी ने विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और युवा वैज्ञानिकों से बातचीत की. दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 युवा वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने विज्ञान महोत्सव और शोध को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपये देने, राज्य के सभी जिलों में विज्ञान और नवाचार केंद्र बनाने, STEM लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जोड़ने और हर विकासखंड में ‘लैब ऑन व्हील्स’ शुरू करने की घोषणा की.

उन्होंने स्कूलों में रोबोटिक्स और ड्रोन की शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला विकास एवं विज्ञान पर सम्मेलन आयोजित करने की भी बात कही. धामी ने विद्यार्थियों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेने, नए विचारों पर काम करने और विज्ञान व शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

महोत्सव के दौरान कविता हरकोटिया, दीप चंद जोशी, हरिमोहन ऐठानी और ख्याली दत्त को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

share & View comments