scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलबेंगलुरू ओपन : अनिरूद्ध-प्रशांत युगल के फाइनल में

बेंगलुरू ओपन : अनिरूद्ध-प्रशांत युगल के फाइनल में

Text Size:

बेंगलुरू, 24 फरवरी (भाषा) अनिरूद्ध चंद्रशेखर और एन विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां अर्जुन खाडे और मैक्स नेयूक्राइस्ट की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6 (1) 4-6 10-2 से हराकर बेंगलुरू ओपन के युगल फाइनल में प्रवेश किया।

सुमित नागल के गुरूवार को एकल स्पर्धा से बाहर होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों में से टूर्नामेंट में केवल अनिरूद्ध और प्रशांत ही बचे हैं।

अब दोनों शनिवार को फाइनल खेलेंगे।

एकल क्वार्टरफाइनल में सर्बिया के हमद मेदजेडोविच ने शीर्ष वरीय ताइपे के चुन सिन सेंग को 6-1 6-2 से हराकर उलटफेर किया और अब वह शनिवार को सेमीफाइनल में मैक्स पर्सेल से भिड़ेंगे।

पर्सेल ने इटली के लुका नार्डी को 6-2 6-0 से पराजित किया।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments