scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलआयुष बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में हारे

आयुष बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में हारे

Text Size:

निंगबो (चीन), 12 अप्रैल (भाषा) भारत के आयुष शेट्टी को रविवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मंगलुरु के 20 साल आयुष को लय हासिल करने में परेशानी हुई और वह चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन से 8-21, 10-21 से हार गए जिससे इस प्रतियोगिता में भारत का पुरुष एकल स्वर्ण पदक का 61 साल का इंतजार जारी रहा।

हार के बावजूद गौरवरीय आयुष का अभियान शानदार रहा। वह दिनेश खन्ना के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने।

खन्ना इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय एकल चैंपियन हैं। उन्होंने 1965 में यह खिताब जीता था।

खन्ना के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने भी 2023 में यह खिताब जीता था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments