scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलअवनी का शानदार प्रदर्शन जारी, 10 शॉट की बढ़त बनाई

अवनी का शानदार प्रदर्शन जारी, 10 शॉट की बढ़त बनाई

Text Size:

चंडीगढ़, 17 नवंबर (भाषा) अवनी प्रशांत ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वें चरण के दूसरे दौर में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने अपनी करीबी प्रतिद्वंदी पर 10 शॉट की बढ़त बना ली है।

एमेच्योर अवनी ने पहले दौर में 68 का स्कोर बनाया था। वह दो दौर के बाद 10 अंडर पर हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज गौरिका बिश्नोई (74-70) से 10 शॉट आगे हैं।

पिछले सप्ताह की विजेता रिधिमा दिलावरी (73-75) और लखमेहर परदेसी (73-75) गौरिका से चार शॉट पीछे संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

अवनी और गौरिका के बाद स्नेहा सिंह (72) ने दिन का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। स्नेहा पांचवें स्थान पर जबकि हिताशी बख्शी (74-76) और एमेच्योर हीना कांग (73-77) संयुक्त छठे स्थान पर हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments