scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलभारत के खिलाफ मुंबई में नौ दिसंबर से पांच मैच की टी20 श्रृंखला खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

भारत के खिलाफ मुंबई में नौ दिसंबर से पांच मैच की टी20 श्रृंखला खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) मौजूदा टी20 विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया नौ से 20 दिसंबर के बीच हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ यहां पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

दक्षिण अफ्रीका में फरवरी में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्वकप की तैयारियों के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच नौ, 11, 14, 17 और 20 दिसंबर को खेले जाएंगे।

पहले दो मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि बाकी बचे तीन मैचों का आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments