scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलआर्यन ने आईजीपीएल में बढ़त बनाई

आर्यन ने आईजीपीएल में बढ़त बनाई

Text Size:

कोलंबो, 23 दिसंबर (भाषा) आर्यन रूपा आनंद ने पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक करते हुए पहले दौर में नौ अंडर 62 के स्कोर से आईजीपीएल आमंत्रण श्रीलंका में बढ़त बना ली।

यह 2025 टूर की अंतिम प्रतियोगिता है जिसमें भारतीय दिग्गज जीव मिल्खा सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सात अंडर 64 का स्कोर बनाया।

दो बार के अखिल भारतीय एमेच्योर चैंपियन आर्यन ने नौ बर्डी और एक ईगल की लेकिन साथ ही दो बोगी भी कर गए।

अंतिम छह होल में पांच बर्डी करने के बाद जीव दूसरे स्थान पर हैं।

स्थानीय युवा दावेदार काया दालुवते छह अंडर 65 के स्कोर से महिलाओं के बीच शीर्ष पर और कुल तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments