scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलएआईटीए ने डेविस कप टीम के पाकिस्तान दौरे पर खेल मंत्रालय से सलाह मांगी

एआईटीए ने डेविस कप टीम के पाकिस्तान दौरे पर खेल मंत्रालय से सलाह मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने अगले साल फरवरी में इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम के पाकिस्तान दौरे को लेकर मंगलवार को खेल मंत्रालय से सलाह मांगी।

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के पंचाट ने इस मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर कराने के भारत के आग्रह को नामंजूर कर दिया था जिसके बाद एआईटीए ने यह कदम उठाया।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है कि पाकिस्तान की यात्रा पर क्या नीति है। यह टेनिस का विश्व कप है। हम मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’’

यह मुकाबला तीन और चार फरवरी को खेला जाएगा।

धूपर ने इससे पहले कहा था कि टीम को पाकिस्तान भेजने से पहले वह खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले डेविस कप मुकाबला 2019 में हुआ था, लेकिन तब एआईटीए के अनुरोध पर इसे पाकिस्तान के बजाय कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था।

भारतीय डेविस कप टीम ने आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

भारत की क्रिकेट टीम ने भी आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2006 में किया था, लेकिन उसके बाद दोनों टीम के बीच एक दशक से भी अधिक समय से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments