scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलएआईएफएफ ने पुरुषों के लिए अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुरु की

एआईएफएफ ने पुरुषों के लिए अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुरु की

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अपनी प्रतियोगिता समिति से सलाह मशविरा करने के बाद पुरुषों के लिये अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुरु करने का फैसला किया है।

टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जायेगा जिसे अंडर-20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कहा जायेगा। पहली चैम्पियनशिप जनवरी-फरवरी 2024 में करायी जायेगी।

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने अंडर-20 चैम्पियनशिप शुरु करने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम अपने तकनीकी विभाग और प्रतियोगिता समिति के साथ काफी चर्चा के बाद इस टूर्नामेंट को आरंभ कर रहे हैं। ’’

एआईएफएफ अंडर-21 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आयोजित किया करता था लेकिन कुछ साल पहले इसे बंद कर दिया गया था।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments