scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलकेएससीए टी20 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे अग्रवाल, पडीक्कल और पांडे

केएससीए टी20 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे अग्रवाल, पडीक्कल और पांडे

Text Size:

बेंगलुरु, 21 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के बड़े खिलाड़ी जैसे मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडीक्कल और मनीष पांडे उन 700 क्रिकेटरों में शामिल हैं जिनमें से छह टीमें महाराजा ट्राफी केएससीए टी20 से पहले शनिवार को यहां होने वाली नीलामी में खिलाड़ियों को चुनेंगी।

इस साल का टूर्नामेंट 14 से 30 अगस्त तक एक ही स्थल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा।

मेंगलुरु ड्रैगन्स और शिवामोग्गा लायंस दो टीमों को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है जिससे प्रतिभागी टीमों की संख्या छह तक पहुंच गयी है।

इसमें गत चैम्पियन गुलबर्गा मिस्टिक्स, उप विजेता बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मैसुरू वारियर्स और हुबली टाइगर्स पहले से खेल रही थीं।

प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 50 लाख रुपये की राशि होगी और उन्हें कम से कम 16 खिलाड़ियों को खरीदना होगा और टीम 18 से ज्यादा खिलाड़ियों की नहीं होगी। चार वर्ग ए, बी, सी और डी में खिलाड़ियों को बांटा गया है।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments