scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलएएफआई राष्ट्रमंडल युवा खेलों में आठ सदस्यीय एथलेटिक्स टीम भेजेगा

एएफआई राष्ट्रमंडल युवा खेलों में आठ सदस्यीय एथलेटिक्स टीम भेजेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंगलवार को कहा कि भारत त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 2023 राष्ट्रमंडल युवा खेलों में आठ सदस्यीय एथलेटिक्स टीम भेजेगा।

खेलों का सातवें सत्र का आयोजन चार से 11 अगस्त तक होगा।

एएफआई ने ट्वीट किया, ‘‘आठ सदस्यीय एथलेटिक्स टीम चार से 11 अगस्त ट्रिनबागो 2023 राष्ट्रमंडल युवा खेलों में प्रतिस्पर्धा करेगी।’’

भारतीय एथलेटिक्स टीम में अभय सिंह (200 मीटर), नवप्रीत सिंह (400 मीटर), बापी हंसदा (400 मीटर), अर्जुन (भाला फेंक), आशा किरण बारला (800 मीटर), शिरीन अहलूवालिया (रिले) और अनुप्रिया ससी (गोला फेंक) शामिल हैं।

पता चला है कि खिलाड़ियों की भागीदारी का खर्च खेल मंत्रालय नहीं बल्कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) वहन कर रहा है।

इन खेलों का आयोजन 2021 में एक से सात अगस्त के बीच निर्धारित था लेकिन कोविड-19 महामारी और फिर तोक्यो ओलंपिक तथा बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम के कारण इसका आयोजन टलता गया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments