scorecardresearch
Monday, 8 June, 2026
होमखेलअफगानिस्तान के फॉलोऑन के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन

अफगानिस्तान के फॉलोऑन के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन

Text Size:

मुल्लांपुर, आठ जून (भाषा) अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां फॉलोऑन करते हुए लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बनाए।

इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर की पहली पारी में ही छह विकेट लेने का कारनामा किया जिससे भारत ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रन पर आउट कर दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त हासिल की। वह अभी अफगानिस्तान से 394 रन आगे है।

लंच के समय सेदिकुल्लाह अटल 16 और अब्दुल मलिक दो रन पर खेल रहे थे।

सुथार ने 33 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments