वियत ट्राई सिटी, 11 मार्च (भाषा) भारतीय टीम शनिवार को यहां एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर में मेजबान वियतनाम से 1-1 से ड्रा खेलने के बावजूद दूसरे दौर की दौड़ से बाहर हो गयी।
ग्रुप एफ के अंतिम मैच में भारतीय टीम को अगले दौर में क्वालीफाई करने के लिए जीत की दरकार थी। भारत के लिये बबीना देवी ने 12वें मिनट में गोल किया लेकिन मेजबान टीम के लिये ट्रान एनहाट लान (45+2वें मिनट) ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
चार टीमों के ग्रुप में दोनों टीमों के तीन तीन मैचों में सात अंक रहे लेकिन भारत (+13) अपने कम गोल अंतर की वजह से बाहर हो गया जबकि वियतनाम (+14) ने अगले दौर के लिये क्वालीफाई किया।
भारत ने पहले दो मुकाबलों में सिंगापुर और इंडोनेशिया को हराया था।
भारत तीन मैचों में नहीं हारने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.