चेन्नई, 11 दिसंबर (भाषा) कई बार के विश्व चैंपियन और एशियाई खेलों के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के पंकज आडवाणी ने 103, 107 और 134 के ब्रेक की मदद से सोमवार को यहां 90वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के राउंड रोबिन लीग चरण में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के पीटर पॉल के खिलाफ 4-0 की आसान जीत दर्ज की।
पीएसपीबी टीम के आडवाणी के साथी श्रीकृष्ण सूर्यनारायण ने भी पुरुष स्नूकर में दबदबे वाली शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ के मोहम्मद तौसीफ को 4-0 से हराया।
सूर्यनारायण ने तौसीफ को एकतरफा मुकाबले में 69-13 65-44 63-25 109-0 से शिकस्त दी।
गत चैंपियन कमल चावला ने आरएसपीबी टीम के अपने साथी नितेश मदान को 4-1 से हराया।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
