scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलअदिति ने नौ शॉट के बड़े अंतर से कीनिया में जीता खिताब

अदिति ने नौ शॉट के बड़े अंतर से कीनिया में जीता खिताब

Text Size:

नैरोबी, पांच फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाड़ी अदिति अशोक ने लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी)  गोल्फ में दमदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन में नौ शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया।

चौबीस साल की अदिति का यहां चौथा (एलईटी) खिताब है। वह हालांकि अब अमेरिका में लेडीज पीजीए में ज्यादा खेलती हैं।

तोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक चूकने वाली अदिति ने चार दौर में क्रमश: 67-70-69-74 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 12 अंडर 280 का रहा। इस जीत के साथ उन्होंने लगभग पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। उन्होंने पिछला खिताब नवंबर 2017 में अबुधाबी में जीता था।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत ने एक अंडर 72 का स्कोर किया और संयुक्त नौवें स्थान पर रही।

अमनदीप द्राल (77) संयुक्त 55वें स्थान रही।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments