scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलअदिति क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप में संयुक्त 15वें स्थान पर

अदिति क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप में संयुक्त 15वें स्थान पर

Text Size:

सिनसिनाटी (अमेरिका), 10 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 15वें स्थान पर हैं।

अदिति ने पहले दौर में चार अंडर 68 का स्कोर बनाया था और तब उन्होंने एक भी बोगी नहीं की थी। दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर छह अंडर है।

दूसरे दौर में अदिति के खेल का आकर्षण 12वें से 14वें होल में बर्डी की हैट्रिक बनाना रहा। इसके अलावा उन्होंने दूसरे और नौवें होल में भी बर्डी बनाई थी।

पहले दौर में अदिति ने दूसरे, पांचवें, नौवें और 12वें होल में बर्डी बनाई थी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments