scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलअदिति एलपीजीए रैंकिंग में शीर्ष 20 में

अदिति एलपीजीए रैंकिंग में शीर्ष 20 में

Text Size:

गालोवे (अमेरिका), 12 जून ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शॉपराइट एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त 49वें स्थान पर रही ।

आखिरी दिन एक बोगी और चार बर्डी के साथ अदिति ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेला लेकिन 54 होल में उनका कुल स्कोर दो अंडर 211 रहा ।

अदिति रेस टू सीएमई वैश्विक रैंकिंग में 20वें स्थान पर है जो एलपीजीए टूर का आर्डर आफ मेरिट है ।

इस साल निराशाजनक शुरूआत के बाद वह लगातार तीन टूर्नामेंटों में कट में प्रवेश से चूक गई थी । उसके बाद से वह शानदार फॉर्म में है और तीन बार शीर्ष पांच में रही । अब अगले सप्ताह वह मिशिगन में 25 लाख डॉलर ईनामी राशि का टूर्नामेंट खेलेगी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments