scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलअदिति अशोक ने एलपीजीए में कट हासिल किया

अदिति अशोक ने एलपीजीए में कट हासिल किया

Text Size:

गेलोवे (अमेरिका), 11 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर में तीन ओवर 74 के स्कोर के साथ यहां शॉपराइट एलपीजीए क्लासिक में कट हासिल किया।

अदिति हालांकि संयुक्त 61वें स्थान पर चल रही हैं।

पहले दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाने वाली अदिति का कुल स्कोर एक ओवर है।

अदिति ने दूसरे दौर में दो बर्डी की लेकिन वह पांच बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर तीन ओवर रहा।

डेनी होमक्विस्ट पहले दौर में 64 के स्कोर के बाद दूसरे दौर में 67 के स्कोर के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments