scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलअदिति अशोक ब्लैक डेजर्ट चैंपियनशिप में संयुक्त 20वें स्थान पर

अदिति अशोक ब्लैक डेजर्ट चैंपियनशिप में संयुक्त 20वें स्थान पर

Text Size:

इविंस (अमेरिका), चार मई (भाषा) भारत की अदिति अशोक ने किसी दौर में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक करते हुए छह अंडर 66 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ब्लैक डेजर्ट गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं।

तीन दौर में 69, 71 और 66 के स्कोर के बाद अदिति का कुल स्कोर 10 अंडर हैं।

अदिति ने तीसरे दौर में सात बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर छह अंडर रहा।

अदिति शीर्ष पर चल रहीं कोरिया की हेइरेन रयु से से आठ शॉट पीछे हैं जिन्होंने 63, 67 और 68 के स्कोर से कुल 18 अंडर का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments