scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलअदिति और पजारी की टीम ने ग्रेट लेक्स आमंत्रण टूर्नामेंट में कट हासिल किया

अदिति और पजारी की टीम ने ग्रेट लेक्स आमंत्रण टूर्नामेंट में कट हासिल किया

Text Size:

मिडलैंड (अमेरिका), 21 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और उनकी जोड़ीदार पजारी अन्नारूकर्ण ने एलपीजीए के एकमात्र टीम टूर्नामेंट ग्रेट लेक्स आमंत्रण में कट में प्रवेश किया।

अदिति और पजारी दोनों ने मिलकर 70-66 के कार्ड खेले जिससे वे संयुक्त 29वें स्थान पर चल रही हैं। शीर्ष 34 टीमें कट में जगह बनायेंगी।

अदिति का एलपीजीए में अच्छा सत्र रहा है जिसमें वह एक बार उप विजेता रहीं और एलईटी में भी एक बार जीत दर्ज करने में सफल रही थीं। ग्रेट लेक्स आमंत्रण टूर्नामेंट के बाद अदिति इवियन चैम्पियनशिप और महिला ओपन में मेजर्स टूर्नामेंट खेलेंगी।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments