scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलतीन गुणा तीन बास्केटबॉल : भारतीय पुरूष टीम ने मलेशिया को हराया, महिला टीम हारी

तीन गुणा तीन बास्केटबॉल : भारतीय पुरूष टीम ने मलेशिया को हराया, महिला टीम हारी

Text Size:

हांगझोउ, 25 सितंबर ( भाषा ) भारतीय टीमों के लिये बास्केटबॉल कोर्ट पर मिला जुला दिन रहा जब पुरूष टीम ने मलेशिया को हरा दिया लेकिन महिला टीम उजबेकिस्तान से हार गई ।

पुरूषों के वर्ग में भारत के सहज प्रताप सिंह सेखों ने दस अंक बनाये जिसकी मदद से पूल सी में भारत ने मलेशिया को 20 . 16 से मात दी ।

अब भारतीय टीम का सामना बुधवार को मकाउ से होगा ।

महिला वर्ग में भारत को पूल ए के मैच में उजबेकिस्तान ने 19 . 14 से हराया । भारत की वैष्णवी ने नौ अंक बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी ।

महिला टीम अब दुनिया की नंबर एक टीम चीन से खेलेगी ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments